विज्ञान

हममें से सभी लोग इस दुनिया तथा इसके अंदर हर क्षण घट रही घटनाओं को देखते हैं पर कुछ ही लोग ऐसे हैं जिनके मन में इन घटनाओं के अस्तित्व में आने तथा घटित होने पर प्रश्न उठ पाता है। और इस रहस्य का भेदन करनेवाली ज्ञान की शाखा को ही विज्ञान कहते हैं। हम सभी के लिए इस चराचर जगत का अस्तित्व एक रहस्य ही रहा है और जिन गिनती के कुछ लोगों ने इतिहास रचते हुए इस क्षेत्र में एक परंपरा कायम की हैं, वे वैज्ञानिक ही हैं। केवल उपभोक्ता बने रहने के बजाए अगर आप थोड़ी-सी भी जिज्ञासा अपने में जगाएं कि ये वैज्ञानिक अपनी खुशियों को तुच्छ मानते हुए उसका त्यागकर कितना कठिन परिश्रम करते हैं, केवल तभी आप इनके शोधों का सही महत्व जान सकते हैं। इन्हीं के योगदानों के बदौलत हम दूसरी धरती पर पहुंच पाए हैं तथा हमारे वर्तमान जीवन का आरोग्य और आराम भी इनके ही आभारी हैं। हम आपके समक्ष यहां वैज्ञानिकों के दुःसाध्य कार्य, उनकी उपलब्धियां तथा उनके द्वारा आविष्कृत त्रुटिहीन सामग्रियों को विशद रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। दूसरे लोग कर पाएं या नहीं, पर यह वैज्ञानिकों का ही दल है जो अगम्य खोजों के प्रति समर्पित होकर दुर्जेय समस्याओं को दूर करते हुए मानव-जीवन को बेहतर-से-बेहतर बनाने हेतु अथक परिश्रम कर रहे हैं। आशा करते हैं कि विज्ञान के इन पन्नों को पलटते हुए आप आनंद का अनुभव करने के साथ-साथ ऐसी प्रेरणा भी प्राप्त करेंगे कि इस दुनिया को एक बेहतर आश्रय-स्थल बनाने की दिशा में आप भी अपनी क्षमतानुसार योगदान दे सकें।

Most-viewed गुल्येल्मो मार्कोनीGuglielmo-marconi-latest विल्हेल्म कॉनरेड रोंटजनWilhelm-conrad-roentgen-letest विलिस हैविलैंड कैरियरHist_willis
Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।