कोटेशन्स
धन

आज के समय में धन का प्रभाव इतना तो बढ़ गया है कि अब धनवान में अलग से अन्य कोई गुण होने की आवश्यकता ही नहीं रह गयी है।

-दीप त्रिवेदी

धन की दौड़ से विज्ञान भी अछूता नहीं। पिछले दो-सौ वर्षों की सारी व्यावसायिक सफलताएं विज्ञान की नयी-नयी खोजों को ही आभारी हैं।

-दीप त्रिवेदी

धन की दौड़ का आलम तो यह है कि कुछ राष्ट्र अपने हथियार बेचने हेतु दुनिया पर से युद्ध के बादल हटने ही नहीं देते।

-दीप त्रिवेदी

आज पूरी मनुष्यजाति सिर्फ धन के आसरे व सहारे जी रही है। अब तो धन की इस अंधी दौड़ से धर्म, राजनीति व सामाजिक संस्थाएं भी पूरी तरह ओत-प्रोत हैं। ऐसे में आम-मनुष्य के पास धन बचे भी तो कैसे?

-दीप त्रिवेदी

धन की दुनिया में इतनी अंधी दौड़ चल पड़ी है कि कुछ राष्ट्र नियमित Aids लेने हेतु आतंकवाद तक को बढ़ावा देते हैं।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।