कोटेशन्स
मन

एक ‘सुंदर-मन’ वाकई प्रकृति की हजार रचनाओं पर भारी है; और तभी तो सुकरात से लेकर कबीर तक सबका इतना महत्व है।

-दीप त्रिवेदी

आपका ध्यान अपने को छोड़ सब पर लगा रहता है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत यह कि सपनों में आपमें से किसी ने शायद ही कभी अपनी शक्ल देखी होगी। यह कितने दुःख की बात है कि ना सिर्फ Conscious Mind बल्कि Unconscious Mind में भी आपका ध्यान दूसरों पर ही रहता है।

-दीप त्रिवेदी

क्या आपने कभी गौर किया कि मन के भीतर से जो कुछ भी आ रहा है, उसे रोकने में ही हम अपनी सर्वाधिक शक्ति का नाश कर देते हैं?

-दीप त्रिवेदी

हमारी सबसे बड़ी परेशानी बुद्धि व मन के स्वभाव का सर्वथा भिन्न होना है। अधिकांश लोग इन दोनों के अलग अस्तित्व तक को नहीं जानते, फलस्वरूप उनका पूरा जीवन उनकी बुद्धि व मन के आपसी संघर्ष में पिसकर नष्ट हो

-दीप त्रिवेदी

आपका मन एक Computer की तर्ज पर काम करता है। उसमें Data डालने और Delete करने दोनों के अधिकार आपके पास हैं। आपने यह अधिकार दूसरों को देकर ही अपने मन के Computer को Corrupt कर लिया है।

-दीप त्रिवेदी

नियम और संकल्पों से हमेशा बचें। मशीनें ठीक वक्त पर चालू और बंद की जा सकती हैं, लेकिन मन के लिए तो जब जागो तब सबेरा है। मन और मशीन का यह फर्क जान अपना जीवन मशीन जैसा होने से बचायें।

-दीप त्रिवेदी

जिस रोज आप जहां आपका ‘‘मन’’ हो वहीं शरीर को ले जाने में सक्षम हो जाओगे; वादा करता हूँ, जीवन के सारे गम उसी क्षण छू हो जाएंगे।

-दीप त्रिवेदी

जितना आप मन का साथ देंगे उतना ही मन आपका साथ देगा। मन के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। मन के साथ जबरदस्ती करनेवाली शिक्षाओं के कारण ही मनुष्य आज इतना विकृत हो चुका है। मन के साथ सहयोग करनेवाला जीवन में हमेशा बड़ी सफलता पा लेता है।

-दीप त्रिवेदी

मन की गहराइयों का जादू तो यह कि अनपढ़ कालीदास व कबीर, कवियों के ‘‘महा-कवि’’ हो जाते हैं। ...और अशिक्षित एडीसन सबसे ज्यादा आविष्कार करने वाला वैज्ञानिक हो जाता है। क्या अब भी आप समझते हैं कि मन की गहराइयों का विज्ञान समझे बगैर आप सफलता पा लेंगे?

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य का पूरा जीवन मन से चलता है, और यह मन नियमानुसार बर्तता है। ...ऐसे में मन के नियम जानने और समझने से ज्यादा महत्वपूर्ण मनुष्यजीवन में और क्या हो सकता है?

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।