कोटेशन्स
बुद्धिमत्ता

आपका ध्यान अपने को छोड़ सब पर लगा रहता है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत यह कि सपनों में आपमें से किसी ने शायद ही कभी अपनी शक्ल देखी होगी। यह कितने दुःख की बात है कि ना सिर्फ Conscious Mind बल्कि Unconscious Mind में भी आपका ध्यान दूसरों पर ही रहता है।

-दीप त्रिवेदी

कोई कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, चाहे उसकी आपके प्रति कैसी ही उच्च भावना क्यों न हो...या फिर उसे आप भगवान ही क्यों न मानते हों; उसे भी इतनी सत्ता नहीं कि वह आपके सुख-समृद्धि का कोई स्थायी उपाय कर सके।

-दीप त्रिवेदी

बुरा वह नहीं है जो अपना बुरा करने में लगा हुआ है। बुरा वह है जिससे दूसरों का बुरा हो रहा है। ...अपने पूरता तो मनुष्य हमेशा से स्वतंत्र है।

-दीप त्रिवेदी

न तो शान से रहने में कोई बुराई है और ना ही सादगी से रहने में कोई अच्छाई है; परन्तु जो है उससे विपरीत दीखने और दिखाने की कोशिश ही हमारा पाखंड है।

-दीप त्रिवेदी

दुनिया का ऐसा कोई सुख नहीं जिसे भोगने पर बराबरी का दुःख न झेलना पड़ता हो। सो, दुःख से बचना हो तो भोक्तापन का एहसास दफना दो। और यह तभी संभव है जब आप ‘‘कर्तापन’’ का गुमान पालना बंद कर दें।

-दीप त्रिवेदी

किसी भी बात का दृढ़तापूर्वक इन्कार करना, आज नहीं कल उस ‘वस्तु’ को जीवन में खतरनाक स्वरूप धारण करने हेतु न्यौता देना है।

-दीप त्रिवेदी

जिसके बगैर हमारा जीवन चल ही नहीं सकता...जैसे हवा, पानी व गुरुत्वाकर्षण; वह सभी मुफ्त में समान रूप से सबको उपलब्ध है। समझदार के लिये इसके एक नहीं हजार मायने हैं।

-दीप त्रिवेदी

सारे बड़े व महत्वपूर्ण कार्य होते हैं, किये नहीं जा सकते। फिर चाहे वह पृथ्वी का घूमना हो या आपका खाना पचाना। वह चाहे हवाओं का बहना हो या आपका सांस लेना। और चाहे वह कोई मीठी धुन बनाना हो या कोई आविष्कार करना हो।

-दीप त्रिवेदी

किसी भी वस्तु को प्राप्त करने से पहले ही उस बाबत उत्साहित हो जाना हमेशा जरूरत से ज्यादा दुःखद परिणाम लेकर आता है। विश्वास करने हेतु ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं, अपने ही जीवन की चन्द घटनाओं पर नजर घुमा लें...समझ जाएंगे।

-दीप त्रिवेदी

‘‘द्रष्टा’’ की उपस्थिति का सबसे बड़ा सबूत तो यह है कि कुछ भी गलत करते वक्त दूसरा कोई जाने या न जाने, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे खुद अपने गलत करने का एहसास न होता हो।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।