कोटेशन्स
चेतना

क्षणिक-चेतना मनुष्य के मन की वह ऊंचाई है जहां से प्रगति के सारे शिखर तय किये जाते हैं। इसीलिये ज्यादा सोचने वाला जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता।

-दीप त्रिवेदी

आप अपने को Conscious Mind से जानते हैं, जबकि आपकी बुराइयों की सारी जड़ें आपके Subconsciousव Unconscious Mind में छिपी पड़ी हैं। अतः Subconscious d Unconscious Mind को जाने बगैर आप जीवन में सफलता की ओर एक कदम नहीं बढ़ा सकते।

-दीप त्रिवेदी

इतिहास में ऐसा कोई मनुष्य ज्ञात नहीं जिसके जाने के बाद मनुष्य की प्रगति रुक गयी हो। यानी हमारी चेतना का रोज-रोज विकास हो रहा है। फिर क्यों हम आज भी हजारों वर्ष पूर्व पैदा हुए मनुष्यों के आसरे जी रहे हैं?

-दीप त्रिवेदी

न शिक्षा, न समाज, न तथाकथित धर्म हमें यह समझा रहे कि जीवन में सरलता, निर्दोषता, स्वार्थहीनता, भोलापन व करुणा इत्यादि का क्या महत्व है। जबकि हकीकत यह है कि संसार की सभी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं, सारे आविष्कार व सारी कलाएं ऐसे ‘‘मन’’ वाले व्यक्तियों के जहन से ही निकली है।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।