कोटेशन्स
ईश्वर

दुनिया का कोई भगवान इतने छोटे मन का नहीं हो सकता कि उसे चापलूसी या पूजा की आवश्यकता पड़ जाए। और ऐसा करने से वह खुश हो जाए या आपका कुछ फायदा करा दे, यह तो संभव ही नहीं। ...ऐसा तो सिर्फ शैतान ही हो सकता है।

-दीप त्रिवेदी

कम-से-कम इस लिहाज से तो भगवान मर ही चुका है कि वह ना तो आपको आपकी योग्यतानुसार प्राप्त करने से रोक सकता है; और ना ही आपको आपकी योग्यता से ज्यादा कुछ दे ही सकता है।

-दीप त्रिवेदी

दुनिया में दो ही तरीके के लोग सुखी व सफल हो सकते हैं। एक तो वे जो ईश्वर को सर्वशक्तिमान मान ले...फिर तो अच्छा-बुरा, पाप-पुण्य सब उसकी मरजी से हो रहा है, बात समाप्त हुई। या तो वे जो मान ले कि ईश्वर है ही नहीं और अपनी सम्पूर्ण जवाबदारी स्वयं उठा ले, बात फिर भी समाप्त हो गयी। लेकिन क्योंकि सभी इन दो पाटनों के बीच में झूला झूल रहे हैं, इसलिए दुःखी व असफल हैं।

-दीप त्रिवेदी

यह सच ही है कि कण-कण में भगवान समाया हुआ है। परंतु समझ यह नहीं आता कि फिर अलग से यह मंदिर क्यों?

-दीप त्रिवेदी

आप सिर्फ हफ्ताभर अपने मन में उठ रही तरंगों, आसपास घट रही घटनाओं व प्रकृति की हलचलों को ध्यान से निहारो। आपको समझ आ जाएगा कि आपकी झूठी आशाओं व आपके खोटे डरों को छोड़कर ‘‘ईश्वर’’ की जरूरत किसी को नहीं।

-दीप त्रिवेदी

ईश्वर की परिभाषा यदि एक वाक्य में करनी हो तो ‘ईश्वर’ वह है जो अपने तीनों Dimensions के साथ...यानी नियम, ऊर्जा व क्रमशः प्रगति की चाह के संग संसार के कण-कण में मौजूद है।

-दीप त्रिवेदी

परमात्मा को आपके अच्छे-बुरे कर्मों से कोई लेना-देना नहीं। अच्छे-बुरे कर्म अहंकार करता है व उसे भोगता भी वही है। ‘‘द्रष्टारूप परमात्मा’’ को तो सिर्फ यह तमाशा देखना-मात्र होता है।

-दीप त्रिवेदी

एक सच्चा आस्तिक, नास्तिक-सा भासता है; क्योंकि वह आपके धार्मिक पाखंडों व आपके धर्म के दलालों पर हमले बोलता है। वह भी क्या करे, उसका ईश्वर से Direct Contact जो हो जाता है।

-दीप त्रिवेदी

हमारे मन रूपी कण में ईश्वर अपने तीनों Dimensions के साथ पूरी दृढ़ता से उपस्थित है।

-दीप त्रिवेदी

ईश्वर पर भरोसा करने वाला मैं उसे मानता हूँ जो चाहे जो घट जाए... उसे ईश्वर की मरजी मानकर उसी क्षण हंसते-हंसते स्वीकारने की क्षमता रखता हो।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।