आपने कुछ किया है या आप कुछ कर सकते हैं, यह गलतफहमी कभी मत पालना। ...यह स्पष्टरूप से समझ लें कि आपसे सबकुछ आपका स्वभाव ही करवा रहा है।
-दीप त्रिवेदी
Copyright © 2012. ---
आपने कुछ किया है या आप कुछ कर सकते हैं, यह गलतफहमी कभी मत पालना। ...यह स्पष्टरूप से समझ लें कि आपसे सबकुछ आपका स्वभाव ही करवा रहा है।
-दीप त्रिवेदी
जीवन सिर्फ वर्तमान है। और उस वर्तमान में न तो भूतकाल की यादें समा सकती है, न भविष्य की चिंताएं। जीवन के सारे दुःखों की जड़ ही इस वर्तमान में भूतकाल या भविष्य को समाने की चेष्टा करने के कारण है।
-दीप त्रिवेदी
हम हैं क्या...? हमारी तो देखने, सुनने व तापमान सहन करने तक की एक सीमा है। ...ऐसे में हमारी बुद्धि की समझ का अस्तित्व ही क्या, जो उसके भरोसे हम सफलता के शिखर छूने की उम्मीद लगाये बैठे हैं। जीवन सफल बनाना हो तो वह मन की गहराइयों को समझकर व उसमें डूबकर ही बनाया जा सकता है।
-दीप त्रिवेदी
न शिक्षा, न समाज, न तथाकथित धर्म हमें यह समझा रहे कि जीवन में सरलता, निर्दोषता, स्वार्थहीनता, भोलापन व करुणा इत्यादि का क्या महत्व है। जबकि हकीकत यह है कि संसार की सभी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं, सारे आविष्कार व सारी कलाएं ऐसे ‘‘मन’’ वाले व्यक्तियों के जहन से ही निकली है।
-दीप त्रिवेदी
कोई भी कार्य दूर से जितना कठिन नजर आता है, ध्यान रहे...प्रारंभ करने पर उतना कठिन कभी सिद्ध नहीं होता।
-दीप त्रिवेदी
जीवन हो या व्यवसाय - दोनों अपनी ऊंचाइयां कब छू पाते हैं? जब आप परंपरा से हटकर कुछ नया करते या बनाते हैं। यानी "Power of Creativity" दोनों के फलने-फूलने हेतु आवश्यक है।
-दीप त्रिवेदी
बच्चे की बुद्धि में अच्छा-बुुरा, मेरा-तेरा या पाप-पुण्य नहीं होता। इन सबकी उसपर कंडीशनिंग की जाती है। वैसे ही बच्चे का Liver तीखा या तेल वाला नहीं खा सकता, उसे भी Trained ही करना पड़ता है।
-दीप त्रिवेदी
आप मन से कितने ‘जागरुक’ हैं इस बात का पता इससे चलता है कि आप किस बात पर क्या प्रतिक्रिया देंगे, यह कितनों को मालूम पड़ता है? जागरुक व्यक्ति की सारी प्रतिक्रियाएं आप हमेशा अप्रत्याशित ही पाएंगे।
-दीप त्रिवेदी
मनुष्य की सबसे बड़ी गरिमा उसकी परम-स्वतंत्रता है, कृपया उसे हमेशा सम्भाल कर रखें। न तो किसी के जीवन में दखल दें और न ही किसी व्यक्ति, धर्म, समाज या शास्त्र को अपने जीवन में दखल देने दें। क्योंकि... आप अकेले, इकलौते व नवीन हैं। आप जैसा कोई न पहले हुआ है और न आगे होगा। अतः आपका एकमात्र कर्तव्य सबसे बचते हुए अपनी इस जीवन-यात्रा को यादगार बनाना है।
-दीप त्रिवेदी
बाईबल, कुरान व वेद तो कई बार कई मौकों पर गलत साबित हो चुके हैं। यह महत्वपूर्ण मनुष्य जीवन मस्ती से जीते हुए उनके बजाय मनुष्यता पर निछावर करना ज्यादा बेहतर है।
-दीप त्रिवेदी