कोटेशन्स
Top Views

विज्ञान का मनुष्य के शरीर बाबत सारा ज्ञान Probabilities पर टिका हुआ है। जहां अधिकांश कैन्सर के मरीज तम्बाखू से दूर रहने वाले होते हैं...वहीं अधिकांश अटैक Cholestrol High न होने वालों को आते हैं।

-दीप त्रिवेदी

आप अपनी ‘स्वतंत्रता’ हरहाल में बरकरार रखने की शक्ति जुटाने व अपने मूड की किसी कीमत पर रक्षा करने की ताकत प्राप्त कर लें; फिर दूसरे का जो होना हो...हो, पर आप आनंद व सफलता के उच्चतम शिखर पर अवश्य विराजमान हो जाएंगे।

-दीप त्रिवेदी

नियम और संकल्पों से हमेशा बचें। मशीनें ठीक वक्त पर चालू और बंद की जा सकती हैं, लेकिन मन के लिए तो जब जागो तब सबेरा है। मन और मशीन का यह फर्क जान अपना जीवन मशीन जैसा होने से बचायें।

-दीप त्रिवेदी

पूरी दुनिया नास्तिकों से भरी पड़ी है। इसका सबूत यह कि कोई भी व्यक्ति प्रकृति की अपार कृपा Time व Space के Combinationको नहीं पहचानता है। इसी कारण हर कोई अपनी बुद्धि, इच्छाओं व तथाकथित धार्मिक पाखंडों के भरोसे जीवन को सफल बनाने में लगा हुआ है। ...और इसका अंतिम परिणाम हमारे सामने है।

-दीप त्रिवेदी

हर कोई अपनी जाति व धर्म पर गुमान किये फिरता है। मेहरबानी कर एकबार स्वयं को व अपने आसपास वालों को ध्यान से देख लेना - गुमान स्वतः छू हो जाएगा। और तब कहीं जाकर आप विश्व को अपनाकर उन्नति के रास्ते पर लग सकेंगे।

-दीप त्रिवेदी

हिंदू धर्म जहां के सारे भगवान ‘‘राजा’’ यानी सबको पालने वाले हैं, वह धर्म कैसे दूसरों से मांगकर अपना आश्रम बनाने वाले को धार्मिक मान ले?

-दीप त्रिवेदी

आनंद की परिभाषा क्या है? जब आप अपने स्वभाव के अनुरूप बरत रहे होते हैं तब उससे जो उत्पन्न होता है; उसका नाम ‘‘आंनद’’ है।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य-जीवन में कोई Planning करने लायक है तो वह एक ही है कि जब वह जीवन की अंतिम सांसें ले रहा हो तब उसे ना तो कोई Guilt होनी चाहिए और ना ही असंतोष का कोई भाव। ...सबकुछ करने के बाद भी यदि दुनिया से विदा लेते वक्त किसी प्रकार का असंतोष या पश्चाताप हो...तो फिर उसने जीवन में किया क्या?

-दीप त्रिवेदी

जितनी गलती ‘मूर्ख’ बनाने वाले की होती है, उससे कम गलती मूर्ख बनने वाले की नहीं होती। फर्क सिर्फ इतना है कि एक को सजा कानून देता है...जबकि दूसरा सजा स्वतः ही पा लेता है।

-दीप त्रिवेदी

बुद्धिमान वह नहीं है जिसे पानी का Formula यानी H2O मालूम है। बुद्धिमान वह है जिसे कब प्यास लगी यह मालूम है व कितना पानी पीना इसका एहसास है।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।