कोटेशन्स
Top Views

न शिक्षा, न समाज, न तथाकथित धर्म हमें यह समझा रहे कि जीवन में सरलता, निर्दोषता, स्वार्थहीनता, भोलापन व करुणा इत्यादि का क्या महत्व है। जबकि हकीकत यह है कि संसार की सभी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं, सारे आविष्कार व सारी कलाएं ऐसे ‘‘मन’’ वाले व्यक्तियों के जहन से ही निकली है।

-दीप त्रिवेदी

किसी पर भी शंका करने से पूर्व हमें यह समझ लेना चाहिए कि हमारे ही शंकाओं के कंपन दूसरों को धोखा देने पर उकसाते हैं।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य जीवन हो या ब्रह्मांड, यहां सब कुछ नियम से घटता है। ...यानी प्रकृति के नियम एक ऐसा Formula है कि उसको समझने के बाद कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। जो चाहो Formula अपना लो व पा लो।

-दीप त्रिवेदी

यह पूरा विश्व एक सायकोलोजी है। और यहां की हर सजीव-निर्जीव वस्तु की भी अपनी एक सायकोलोजी है। उसे उसके उस दायरे से बाहर कोई नहीं ला सकता।

-दीप त्रिवेदी

जो कट्टर हैं व अपने विरुद्ध नहीं सुन सकते, उन्हें हम आतंकवादी कहते हैं। क्या इनसे मिलते-जुलते लक्षण हमारे अधिकांश धर्मगुरुओं में नहीं? यदि ऐसा न होता तो सुकरात, जीसस व मन्सूर को मारा क्यों जाता?

-दीप त्रिवेदी

बुद्धिमान वह नहीं जिसके पास बड़ी डिग्री है या जिसे हजारों विषयों की जानकारी है। बल्कि बुद्धिमान वह है जो अपनी सीमा पहचानता है... यानी जो अपने Pluses और Minuses से अच्छी तरह वाकिफ है।

-दीप त्रिवेदी

धर्म का कोई ताल्लुक ईश्वर, पूजा-पाठ, मंदिर-मस्जिद या चर्चों से नहीं है; धर्म का सीधा ताल्लुक तो सिर्फ मनुष्य के मन को नयी ऊंचाइयां प्रदान करने वाली शिक्षाओं से है।

-दीप त्रिवेदी

दुनिया में दो ही तरीके के कार्यों को शुभ माना जा सकता है। पहला वह जिसमें आपको आनंद की अनुभूति हो रही हो पर दूसरे का कोई नुकसान न हो रहा हो। (ध्यान रहे, इसमें दूसरों के काल्पनिक या अहंकारजनित नुकसान गिनने को नहीं कह रहा) व दूसरा शुभ वह कार्य है जिसे निपटायें तो उससे लाखों लाभान्वित हों।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य जीवन का एक ही सत्य है कि साठ वर्ष बाद उसे इस संसार को अलविदा कहकर जाना है। ....ऐसे में उसका एक ही कर्तव्य बचता है कि वह अपने आने के ऐतिहासिक पदचिह्न इस संसार में छोड़कर ही मरे।

-दीप त्रिवेदी

एक समझदार व्यक्ति के लिए सोचने वाली बात यह कि पिछले पांच हजार वर्षों के इतिहास में हुए करोड़ों संत, मौलविओं व पादरियों ने मिलकर जगत का कितना उद्धार किया? और उसके सामने पांच-सौ वैज्ञानिकों ने जगत को क्या दिया? ...हमें सिर्फ यह तय करना है कि मनुष्य के प्रति वास्तविक करुणा से कौन भरा है?

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।