कोटेशन्स
Top Views

‘‘जागृत-व्यक्ति’’ वो है, जिसकी उपस्थिति में उसके आसपास के मनुष्य ही नहीं, घटनायें व कुदरत भी वही करने को मजबूर हो जाए जो वह चाहता है। ...ऐसा जागृत हो जाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं।

-दीप त्रिवेदी

कितनी ही बड़ी समस्या से आप क्यों न घिरे हों, पर उसे सुलझाने हेतु ‘चिंतन’ व ‘चिंता’ का फर्क मालूम होना आवश्यक है। उसका चिंतन करने से समस्या कितनी ही जटिल क्यों न हो, वह जल्द ही सुलझ जाती है; जबकि समस्या की चिंता करने से समस्या आपको खा जाती है।

-दीप त्रिवेदी

हम क्या हैं? हम भगवान व जगत के बीच के माध्यम हैं। खुल के समझाऊं तो हम Film के वो परदे हैं जिसका कर्तव्य सिर्फ Producerकी Film को दर्शक तक पहुंचाना है।

-दीप त्रिवेदी

यह प्रकृति अपने नियम से चलती है। यहां नाशवान वस्तु नाश पा ही जाती है। इसीलिये यहां वक्त के साथ रावण की लंका ही नहीं ‘‘कृष्ण’’ की द्वारका भी डूब ही जाती है।

-दीप त्रिवेदी

जनसंख्या Liability भी हो सकती है व Asset भी। यदि हर वयस्क काम करे तो ही जनसंख्या Asset हो सकती है। एक कमाए व चार खायें, यह परिवार ही नहीं, देश के लिए भी घातक है। ...ऐसे में पंडितों व संन्यासियों को पालने का सवाल ही कहां आता है?

-दीप त्रिवेदी

इतिहास में ऐसा कोई मनुष्य ज्ञात नहीं जिसके जाने के बाद मनुष्य की प्रगति रुक गयी हो। यानी हमारी चेतना का रोज-रोज विकास हो रहा है। फिर क्यों हम आज भी हजारों वर्ष पूर्व पैदा हुए मनुष्यों के आसरे जी रहे हैं?

-दीप त्रिवेदी

इस ब्रह्मांड में एक कण-मात्र भी न तो पैदा किया जा सकता है, ना ही उसे मिटाया जा सकता है। कुछ अंश तक उसका रूपांतरण किया जा सकता है...व कुछ उसका रूपांतरण अपने आप हो रहा है।

-दीप त्रिवेदी

‘‘द्रष्टा’’ की उपस्थिति का सबसे बड़ा सबूत तो यह है कि कुछ भी गलत करते वक्त दूसरा कोई जाने या न जाने, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे खुद अपने गलत करने का एहसास न होता हो।

-दीप त्रिवेदी

बुद्ध, कृष्ण, जीसस या मोहम्मद की करुणा में कोई कमी नहीं। वे कर सकते होते तो मनुष्य के ‘‘दुःख-दर्द’’ कब के दूर कर चुके होते। लेकिन दिक्कत यह कि इस हेतु हमें अपनी सहायता स्वयं करनी होती है।

-दीप त्रिवेदी

धार्मिक व्यक्ति चीजों को सलीके से अपनाना जानता है; अधार्मिक मारे ‘‘डर’’ के वस्तुओं का ही त्याग करता फिरता है।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।