कोटेशन्स
दीप त्रिवेदी

आपके मन के पटल पर हर Action की Equal और Opposite Reaction होती है। फिर उस Reaction की हजारों Sub Reactions अपने आप होती रहती हैं। इसीलिए अपने मन के विरुद्ध जाने से पूर्व हजार बार सोच लेना।

हमने बैलगाड़ियों से हवाईजहाज तक की प्रगति कर समय तो बचा लिया, पर इस समय का उपयोग क्या व कैसे करना यह सीखना रह गया। संसार में बढ़ते Frustration का यही एक कारण है।

जीवन की सारी मंजिलें आपके Time व Space के Combination से स्वतः ही तय होती चली जाती हैं। यह हमारे जीवन में ना सिर्फ प्रकृति के हमारे सहायक होने का...बल्कि यही हमारे जीवन में ईश्वर की उपस्थिति का सबूत भी है।

जब भी आप की मंजिल लंबी हो, व यात्रा छोटी-छोटी मंजिलें तय कर काटनी हो, तब मार्ग में मिलने वाली सफलताओं से उत्साहित हो जाना तो अच्छी बात है, पर उस उत्साह में होश खो देना मंजिल से भटकाने वाला सिद्ध होता है।

क्या आपको जीवन में प्रकृति के ‘‘अचानक’’ का कभी कोई एहसास नहीं हुआ? गौर करो, आप कुछ याद करने की कोशिश करते हैं - याद नहीं आता; फिर अचानक याद आ जाता है। आप कुछ पाने के हजार प्रयत्न करते हैं पर नहीं पा पाते; ...फिर एक दिन जब उस पाने को भूल भी चुके होते हैं कि अचानक पा लेते हैं।

मनुष्य जीवन हो या ब्रह्मांड, यहां सब कुछ नियम से घटता है। ...यानी प्रकृति के नियम एक ऐसा Formula है कि उसको समझने के बाद कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। जो चाहो Formula अपना लो व पा लो।

यहां ज्यादा-से-ज्यादा आप वह बन सकते हैं जो आपका स्वभाव आपको बनाता चला जाता है। हां, अन्य कुछ बनने के प्रयास में आप तहस-नहस अवश्य हो सकते हैं। अतः मेहरबानी कर बने वहां तक अपने स्वभाव से छेड़-छाड़ मत करें।

हिंदू शास्त्रों में 33 करोड़ के करीब देवी-देवता वर्णित हैं। आज की जनसंख्या के आधार पर भी यह तीन मनुष्य पर एक देवता हुए। फिर भी देश की हालत देखने पर वे कहीं और व्यस्त लगते हैं। ...लगता है अब हमें उनके भरोसे रहने के बजाय देश के उद्धार हेतु स्वयं लगना होगा।

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।