कोटेशन्स
दीप त्रिवेदी

हमारे हर कर्मों का फल हमें हाथोंहाथ कर्म करते वक्त की मनोदशाओं के रूप में मिल ही रहा है। ...वे धोखेबाज हैं जो कर्म के फलों के नाम पर धर्मों का जाल बिछाये चले जा रहे हैं।

हम कौन से मन में जीयेंगे उसका फैसला हमारे भीतर की ऊर्जा करती है। हमारे अंदर जितनी ज्यादा ऊर्जा संग्रहित होती है...उतना ही हम गहरे से जीना शुरू कर देते हैं।

हम कौन से मन में जीयेंगे उसका फैसला हमारे भीतर की ऊर्जा करती है। हमारे अंदर जितनी ज्यादा ऊर्जा संग्रहित होती है...उतना ही हम गहरे से जीना शुरू कर देते हैं।

मनुष्य जिस मात्रा में धर्म के विषय में अंधा है ठीक उसी मात्रा में वह जीवन के सारे सत्यों को समझने में भी अंधा होता है। और यही कारण है कि विश्व आंख वाले अंधों से भरा पड़ा है।

हम आपस में एक दूसरे के प्रति आया क्रोध दबाते हैं, इसी कारण एक दिन हमारे आपस में बड़े झगड़े हो जाते हैं। जिन दो व्यक्तियों में रोज थोड़े-थोड़े झगड़े होते रहते हैं उनमें कभी जीवनभर की दुश्मनी नहीं होती।

बुद्धिमान मनुष्य वह है जो जीवन में आवश्यक और व्यर्थ वस्तुओं को अलग-अलग पहचानता है।

आपका ध्यान अपने को छोड़ सब पर लगा रहता है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत यह कि सपनों में आपमें से किसी ने शायद ही कभी अपनी शक्ल देखी होगी। यह कितने दुःख की बात है कि ना सिर्फ Conscious Mind बल्कि Unconscious Mind में भी आपका ध्यान दूसरों पर ही रहता है।

कम-से-कम इस लिहाज से तो भगवान मर ही चुका है कि वह ना तो आपको आपकी योग्यतानुसार प्राप्त करने से रोक सकता है; और ना ही आपको आपकी योग्यता से ज्यादा कुछ दे ही सकता है।

चूंकि मनुष्य की चेतना ने अमीबा से मनुष्य तक का सफर क्रमशः प्रगति के सिद्धांत पर आधारित होकर ही तय किया है, इसलिये ध्यान देना कि हर कोई अपने में कई जानवरों के गुण पाएगा। और उन गुणों से निजात पाना ही मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है।

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।