कोटेशन्स
दीप त्रिवेदी

हम क्या हैं? हम भगवान व जगत के बीच के माध्यम हैं। खुल के समझाऊं तो हम Film के वो परदे हैं जिसका कर्तव्य सिर्फ Producerकी Film को दर्शक तक पहुंचाना है।

भगवान ने उसके व जगत के बीच हमें माध्यम बनाया है, ताकि हम वह जो भेजे...संसार में बांटें व वह जो चाहें...उसे संसार से बटोरकर उस तक पहुंचाएं।

जो और जैसा सामने है...उसे स्वीकारने के अलावा मनुष्य के पास कोई उपाय नहीं। जितनी जल्दी आप स्वीकारके आगे के कार्यों में लग जाते हैं, उतनी ही आप प्रगति करते हैं।

आपके मन की गहराइयों में एक "Point of Creativity" है। वह सिर्फ Concentrationसे ही क्रियाशील किया जा सकता है। उसके क्रियाशील हुए बगैर जीवन की कोई सफलता कभी हासिल नहीं की जा सकती।

यदि आप ‘‘अपने’’ किसी कार्य या विचारों से असंतुष्ट हैं तो भी उन्हें बदलने की कोशिश मत करना, आप असफल हो जाएंगे। आप अपना स्वभाव बदल दो; कार्य व विचार स्वतः ही बदल जाएंगे।

यदि आप ‘‘अपने’’ किसी कार्य या विचारों से असंतुष्ट हैं तो भी उन्हें बदलने की कोशिश मत करना, आप असफल हो जाएंगे। आप अपना स्वभाव बदल दो; कार्य व विचार स्वतः ही बदल जाएंगे।

आपने कुछ किया है या आप कुछ कर सकते हैं, यह गलतफहमी कभी मत पालना। ...यह स्पष्टरूप से समझ लें कि आपसे सबकुछ आपका स्वभाव ही करवा रहा है।

आपने कुछ किया है या आप कुछ कर सकते हैं, यह गलतफहमी कभी मत पालना। ...यह स्पष्टरूप से समझ लें कि आपसे सबकुछ आपका स्वभाव ही करवा रहा है।

जनसंख्या Liability भी हो सकती है व Asset भी। यदि हर वयस्क काम करे तो ही जनसंख्या Asset हो सकती है। एक कमाए व चार खायें, यह परिवार ही नहीं, देश के लिए भी घातक है। ...ऐसे में पंडितों व संन्यासियों को पालने का सवाल ही कहां आता है?

मनुष्य-जीवन का आनंद सिर्फ खुलकर जीने वाला ले सकता है। अहंकारी कभी खुल कर नहीं जी सकता। और हकीकत यह भी है कि हजार बंधनों से जीने वाला सिवाय मर-मरकर जीने के और कुछ कर भी नहीं सकता है।

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।