कोटेशन्स
Top Views

क्या कभी आपने शेर को शिकार करते सिखाने की, या बंदरों को उछलना सिखाने की; या फिर गाय को मांसाहार न खाने की सलाह देने वाली Classes देखी है? तो फिर हमें क्या व क्यों सिखाया जा रहा है? कहीं हमारे धर्मगुरु व शास्त्र हमें जानवरों से भी गये-बीते तो नहीं समझ रहे?

-दीप त्रिवेदी

धर्म क्या है? मन व जीवन का विज्ञान। बुद्ध, कृष्ण, जीसस क्या हैं? हमारे मन व जीवन के Doctor।

-दीप त्रिवेदी

यदि आप वाकई अपनी भावनाओं से संतुष्ट होंगे तो आपके लिये दूसरों के Certificate कोई मायने नहीं रखेंगे। यहां तक कि सच्चे होने पर आपको सफाई देने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

-दीप त्रिवेदी

किसी भी प्रकार की कला सीधे तौर पर ईश्वर को प्रकट करती है। मंदिर व चर्चों में तो ईश्वर के नाम पर किसी को बिठा दिया गया है।

-दीप त्रिवेदी

जीवन को गौर से देखने पर पाओगे कि यहां के हर सुख के साथ दुःख... व हर दुःख के साथ सुख जुड़ा ही हुआ है। अतः जो कुछ भी घट रहा है उसमें अपनी निगाह सिर्फ सुख पर बनाये रखने से ही आप सदैव सुखी हो सकते हैं।

-दीप त्रिवेदी

इस पूरी प्रकृति में एक Harmony है, उनमें एक आपसी सामंजस्य है। हमारे शरीर के भी सारे अंगों में आपसी तालमेल है। सिर्फ हम ही हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध या ईसाई बने इतराते फिर रहे हैं। जिस दिन हम सिर्फ इन्सान हो जाएंगे, हममें भी आपसी तालमेल बैठ जाएगा।

-दीप त्रिवेदी

हमारे पास अपना सिवाय अपने ‘मन’ के क्या है? बाकी जो भी है वह प्रकृति का दिया हुआ है। और उसे उपयोग करने लायक विज्ञान ने बनाया है। वहीं यदि मन के आनंद की बात की जाए तो वह ‘‘कला’’ में छिपा पड़ा है। समझ नहीं आता कि इस पूरी Process में हमें ‘तथाकथित धर्मों’ की आवश्यकता ही कहां महसूस हो रही है?

-दीप त्रिवेदी

जो व्यक्ति ‘समय’ को पहचानकर उसके अनुरूप बरतता है...उसका ‘समय’ जल्द ही बदल जाता है।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य को रोज आने वाली छोटी-मोटी बीमारियां उसकी Immunity कमजोर होने के कारण आती हैं। जबकि व्यवस्थित भोजन व Acid-Alkaline का ठीक-ठीक संतुलन शरीर के कीटाणुओं को बढ़ने ही नहीं देते।

-दीप त्रिवेदी

मजा यह कि जिन देशों ने बुद्ध को अपनाया उन्होंने भी कुछ कम गजब नहीं किया। बुद्ध का भगवान में विश्वास नहीं था। वे हर तरह की पूजा के भी विरोधी थे। ...पर उन्होंने भी उन्हें भगवान बनाकर पूज ही दिया। कौन परवाह करता है कि बुद्ध के दिल पर क्या गुजर रही है?

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।