कोटेशन्स
Top Views

माना इस विश्व में सफलता से ज्यादा उत्साहित करने वाला और कुछ नहीं होता, लेकिन सफलता मिलती सिर्फ उन्हें है जो निराशा के क्षणों में भी अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ते।

-दीप त्रिवेदी

आदिकाल से धर्मगुरुओं व राजनेताओं की बनती चली आ रही है। दोनों में से कोई ना तो कलाकार है, ना ही वैज्ञानिक। फिर भी सबको दबाकर व लड़वाकर बड़ा बनने की चाह शुरू से ही दोनों में है। इसी से अब उन दोनों का मिलन अटूट हो चुका है।

-दीप त्रिवेदी

दुनिया का कोई भगवान इतने छोटे मन का नहीं हो सकता कि उसे चापलूसी या पूजा की आवश्यकता पड़ जाए। और ऐसा करने से वह खुश हो जाए या आपका कुछ फायदा करा दे, यह तो संभव ही नहीं। ...ऐसा तो सिर्फ शैतान ही हो सकता है।

-दीप त्रिवेदी

प्रकृति से किसी मनुष्य को इतनी सत्ता नहीं कि वह किसी दूसरे मनुष्य के स्थायी सुख का उपाय कर सके। उस हेतु तो हर मनुष्य को स्वयं ही अपने प्रयास करने होते हैं।

-दीप त्रिवेदी

जीवन को गौर से देखने पर पाओगे कि यहां के हर सुख के साथ दुःख... व हर दुःख के साथ सुख जुड़ा ही हुआ है। अतः जो कुछ भी घट रहा है उसमें अपनी निगाह सिर्फ सुख पर बनाये रखने से ही आप सदैव सुखी हो सकते हैं।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य के सारे दुःख-दर्दों की जड़ उसके ‘मन’ के उपद्रव हैं। अतः विश्व में से ‘‘दुःख-दर्द’’ गायब करने का एक ही उपाय है कि मनुष्य को ‘मन’ की कार्यप्रणाली बाबत ठीक से शिक्षित किया जाए।

-दीप त्रिवेदी

चूंकि हम ताकतवर के सामने क्रोध दबाते हैं, इसीलिए कमजोरों पर मौके-बे मौके क्रोध निकालते रहते हैं।

-दीप त्रिवेदी

यदि सर पे टीका लगाने, हाथ में धागा पहनने या पांच वक्त की नमाज पढ़ने या मंदिर, मस्जिद, चर्च हो आने से विश्व की सबसे बड़ी ऊंचाई ‘‘धर्म’’ हासिल हो जाती हो, तो-तो धर्म से सस्ता कुछ नहीं।

-दीप त्रिवेदी

जीवन में गौर करना, गलत बात या कार्य करने से किसी को एतराज नहीं, पर उसे गलत समझा जाए, इससे सबको एतराज है। है न कमाल की बात!

-दीप त्रिवेदी

जीवन के सारे प्रयत्न अंत में जीवन में आने वाले सुख-दुःखों को न्यौता देने के अलावा कुछ नहीं। जबकि आपके ‘होनेपन’ में स्थिर होने हेतु किसी प्रयत्न की आवश्यकता नहीं। और मजा यह कि वहां एक नहीं हजार कारण से सिर्फ आनंद-ही-आनंद है।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।