कोटेशन्स
Top Views

विश्व खराब हो गया है, ऐसा नहीं है। आप जैसे हैं, विश्व आपको वैसा ही नजर आता है। विश्व शुरू से ऐसा है; ना यहां पर धर्म-युग कभी आया है न पापी-युग। यहां का सबकुछ सदैव से सिर्फ मनुष्य की दृष्टि पर निर्भर रहा है।

-दीप त्रिवेदी

पूरे विश्व में फैले मुस्लिम समुदाय की हालत अजीब हो गयी है। हर आतंकवाद के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है। निश्चित ही इसका हर्जाना वे भुगत भी रहे हैं। इस हेतु उनका कट्टरता के सामने आवाज न उठा पाना ही प्रमुखता से जवाबदार है।

-दीप त्रिवेदी

किसी की मदद करने के बाद आपने धन्यवाद की आशा रखी, तो बेकार। उसके धन्यवाद देने से आपको अच्छा लगा तो भी सब व्यर्थ। फिर तो समझ लेना कि आपने अहंकार पोसने हेतु ही उसकी मदद की थी।

-दीप त्रिवेदी

जीवन के कैसे भी शौक या किसी भी शारीरिक कर्म में कोई बुराई नहीं, यदि सलीके से किये गए हों तो। वैसे ही मंदिर जाने या पूजा करने में भी कोई अच्छाई नहीं। मनुष्य की अच्छाई करुणा, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व निर्दोषता जैसे गुणों में छिपी हुई है। जबकि सामने स्वार्थ, ईर्ष्या, पक्षपात व जिद्द जैसे अवगुण ही उसकी बुराई है।

-दीप त्रिवेदी

बुद्धिमान वह नहीं जिसके पास बड़ी डिग्री है या जिसे हजारों विषयों की जानकारी है। बल्कि बुद्धिमान वह है जो अपनी सीमा पहचानता है... यानी जो अपने Pluses और Minuses से अच्छी तरह वाकिफ है।

-दीप त्रिवेदी

आपको हजार काम छोड़ आपके व परम-सत्ता के बीच संवाद स्थापित करना है। संवाद स्थापित होते ही आपके सारे भ्रम टूट जाएंगे। और जिसको कोई ‘‘भ्रम’’ ही न रहा उसे सफलता के शिखर छूने से कौन रोक सकता है?

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य का उसके स्वभाव के अलावा कोई शत्रु नहीं।

-दीप त्रिवेदी

हिंदूओं ने भगवान ही उन्हें स्वीकारा जिन्होंने पापियों का नाश किया। हम भी क्यों न उन्हें सीधी राह पर ले आएं ‘‘जो’’ हमारे ही खून-पसीने की कमाई से स्वयं के आश्रम फैलाने में लगे हुए हैं। ...यदि आपने यह कमाल कर दिखाया तो आपके भारत को विश्व का ‘‘नंबर-वन’’ राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

-दीप त्रिवेदी

हमारे सारे दुःखों की जड़ में हमारा परिस्थिति के लिये मानसिक तौर पर तैयार न होना है। समझ नहीं आता कि जो दूसरों के साथ घटता है वह आपके साथ भी घट ही सकता है, यह आप मानकर ही क्यों नहीं चलते?

-दीप त्रिवेदी

चूंकि आपने घोड़े की तरह अपनी दोनों आंखों के Side में पट्टी बांध रखी है, इसीलिये आपको अपने धर्म व संस्कृति के अलावा कुछ दिखायी ही नहीं दे रहा; और यही कारण है कि आपके धर्मगुरु आपको हरा चश्मा पहनाकर सूखी-घास खिलाये चले जा रहे हैं।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।