कोटेशन्स
Top Views

समय के साथ चलने पर ही मनुष्य अपने जीवन की श्रेष्ठ ऊंचाइयां पा सकता है। इस समय के परदे पर कई चीजें पूरी तरह अनावश्यक हैं। उसमें दो प्रमुख हैं; एक पूजा-पाठ व दूसरा अनावश्यक ज्ञान। इन दो के कारण हम समय से बिछड़ जाते हैं व उसके परिणाम हमारी आंखों के सामने है।

-दीप त्रिवेदी

सारे श्रेष्ठ Management फिर चाहे वह प्रकृति के हों, मन के व शरीर के हों, या व्यवसाय के हों; "Automation Mode" पर ही परिणामकारी होते हैं। प्रकृति पर तो हमारा बस नहीं चलता, पर बाकी सब जगह तो हम अपनी दखलंदाजी के कारण ही भुगत रहे हैं।

-दीप त्रिवेदी

इस Infinite "Time व Space" के जगत में आपने अपने छः फूट के शरीर का 60 वर्ष के लिए आने का मकसद नहीं जाना, तो बाकी जो भी किया-करा-जाना; सब बेकार।

-दीप त्रिवेदी

चूंकि हम जानतें हैं कि हम गलत कर रहे हैं, इसीलिए हमारे बाबत दूसरों के विचार हमें महत्वपूर्ण जान पड़ते हैं।

-दीप त्रिवेदी

हमारे मन रूपी कण में ईश्वर अपने तीनों Dimensions के साथ पूरी दृढ़ता से उपस्थित है।

-दीप त्रिवेदी

कुदरत का यह नियम है कि दुःख पड़ने पर वह मनुष्य को सहन करने की शक्ति दे ही देती है। गौर करना, हम जो दुःख वर्तमान में है उससे इतना दुःखी नहीं...जितना आने वाले दुःखों की सोच-सोच चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं।

-दीप त्रिवेदी

आप धार्मिक तल पर कितने गहरे हैं इसका अनुमान इस बात से लग जाता है कि आपको अपने जीवन हेतु और कितने आश्वासनोंें व आशीर्वादों की जरूरत है।

-दीप त्रिवेदी

आप मन और जीवन समझना चाहते हैं, तो वह धर्म या विद्यालय नहीं सिखा पाएंगे। उस हेतु तो आपको अपने चारों तरफ घट रही प्राकृतिक घटनाओं को ध्यान से देखना पड़ेगा।

-दीप त्रिवेदी

हमें समझना यह है कि जीवन को बढ़ाने के लिये डिग्रियां ज्यादा सहायक है कि Concentration। बुद्ध से लेकर एडीसन तक को देखने पर तो Concentrationही ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाई दे रहा है।

-दीप त्रिवेदी

कई लोग शुभ-मुहूर्त के चक्कर में समय-संजोग व परिस्थिति बन जाने के बावजूद ‘‘कर्म’’ को टालते हैं, वहीं अन्य कई संजोग न बनने के बावजूद इस चक्कर में कर्म कर डालते हैं। यह सब अपनी मौत मरने के ‘‘गालीबे-Idea’’ अच्छे हैं।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।