कोटेशन्स
Top Views

जीवन में गौर करना कि हर हादसे में कुछ-न-कुछ सीखने लायक अवश्य होता है। हमारी समस्या यह है कि हम हादसे में ही खोकर रह जाते हैं व सीखने का अवसर गंवा बैठते हैं।

-दीप त्रिवेदी

पूरे विश्व में फैले मुस्लिम समुदाय की हालत अजीब हो गयी है। हर आतंकवाद के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है। निश्चित ही इसका हर्जाना वे भुगत भी रहे हैं। इस हेतु उनका कट्टरता के सामने आवाज न उठा पाना ही प्रमुखता से जवाबदार है।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य को अपने जीवन में "Third Force" की उपस्थिति का कई बार एहसास होता भी है, परंतु वह उसे ईश्वर व भाग्य से जोड़ने के कारण पहचानने में मात खा जाता है।

-दीप त्रिवेदी

आपके मन में छिपे दुःख, क्रोध, चिंताएं व Frustration वगैरह को सिर्फ ‘‘मन का विज्ञान’’ समझकर ही दूर किया जा सकता है।

-दीप त्रिवेदी

जब भी आप की मंजिल लंबी हो, व यात्रा छोटी-छोटी मंजिलें तय कर काटनी हो, तब मार्ग में मिलने वाली सफलताओं से उत्साहित हो जाना तो अच्छी बात है, पर उस उत्साह में होश खो देना मंजिल से भटकाने वाला सिद्ध होता है।

-दीप त्रिवेदी

यहां ज्यादा-से-ज्यादा आप वह बन सकते हैं जो आपका स्वभाव आपको बनाता चला जाता है। हां, अन्य कुछ बनने के प्रयास में आप तहस-नहस अवश्य हो सकते हैं। अतः मेहरबानी कर बने वहां तक अपने स्वभाव से छेड़-छाड़ मत करें।

-दीप त्रिवेदी

जो कार्य आप करना नहीं जानते उसे अच्छे से पार पाड़ने का एक ही सिद्धांत है, जो जानता है उसके प्रति पूर्ण विश्वास के साथ समर्पण।

-दीप त्रिवेदी

हमारे मन की गहराइयों का प्रकृति से "Auto Tuning'' है। एक बार जिसने उन गहराइयों से जीना चालू कर दिया...फिर उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

-दीप त्रिवेदी

नास्तिक और आस्तिक में फर्क क्या है? नास्तिक वह है जो प्रकृति की महासत्ता को पहचानता नहीं; अतः स्वयं की बुद्धि से अर्जित ज्ञान के भरोसे जीवन संवारने में लगा हुआ है। आस्तिक वह है जो बुद्धि लगाता ही नहीं। वह स्वयं को उसके अर्पित कर देता है, प्रकृति उसे जैसा व जो बनाना चाहे बना ले।

-दीप त्रिवेदी

बच्चे की बुद्धि में अच्छा-बुुरा, मेरा-तेरा या पाप-पुण्य नहीं होता। इन सबकी उसपर कंडीशनिंग की जाती है। वैसे ही बच्चे का Liver तीखा या तेल वाला नहीं खा सकता, उसे भी Trained ही करना पड़ता है।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।