कोटेशन्स
Top Views

हमारे पास अपना सिवाय अपने ‘मन’ के क्या है? बाकी जो भी है वह प्रकृति का दिया हुआ है। और उसे उपयोग करने लायक विज्ञान ने बनाया है। वहीं यदि मन के आनंद की बात की जाए तो वह ‘‘कला’’ में छिपा पड़ा है। समझ नहीं आता कि इस पूरी Process में हमें ‘तथाकथित धर्मों’ की आवश्यकता ही कहां महसूस हो रही है?

-दीप त्रिवेदी

क्या हम हिंदू व भारतीय हैं? किश्चियन व अमेरिकन हैं? ...या फिर हम इस पृथ्वी पर आये एक अद्वितीय मनुष्य हैं? आपका यह फैसला ही आपके जीवन की राह तय करनेवाला सिद्ध होगा।

-दीप त्रिवेदी

एकसाथ कई कार्य हाथ में लेने से सारे कार्य बिगड़ जाते हैं। उन्हें एक-एक कर निपटाने से सभी को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

-दीप त्रिवेदी

अगले क्षण क्या करना यह इस क्षण तय कर लेना प्रकृति के खिलाफ जाना है। आश्चर्य है लोग-बाग तो बड़े होकर क्या बनना से लेकर कब मंदिर जाना व कब उपवास व रोजे रखना यह भी तय कर लेते हैं। अब प्रकृति के इतने खिलाफ जाओगे तो उसके कोप का भाजन तो बनना ही पड़ेगा।

-दीप त्रिवेदी

समझ नहीं आता कि यह जैन मुनि अच्छे खाने, अच्छे कपड़े पहनने से लेकर अच्छे से नहाने व खुशबूदार रहने को भी कैसे पाप कहते हैं? फिर तो उनके अनुसार सारे जानवर वैसे ही ‘‘पक्के जैन’’ हो गये।

-दीप त्रिवेदी

प्रतिकूल परिस्थितियां आपको तभी तक परेशान करती हैं जब तक आप उसपर ध्यान देते हैं। ध्यान अन्य अनुकूल परिस्थिति पर लगाते ही कष्ट छू हो जाते हैं।

-दीप त्रिवेदी

जैसे आप दूसरों की गलतियों का उसे भुगतते देख उस पर हंस लेते हैं, वैसे ही आप क्यों नहीं अपनी मूर्खताओं का अपने को भुगतते देख हंसते? यह सीख गये तो सारे गम ‘छू’।

-दीप त्रिवेदी

मनुष्य का उसके स्वभाव के अलावा कोई शत्रु नहीं।

-दीप त्रिवेदी

हम कौन से मन में जीयेंगे उसका फैसला हमारे भीतर की ऊर्जा करती है। हमारे अंदर जितनी ज्यादा ऊर्जा संग्रहित होती है...उतना ही हम गहरे से जीना शुरू कर देते हैं।

-दीप त्रिवेदी

आप एक क्षण को जागकर ध्यान से ब्रह्मांड की विशालता या समुद्र की गहराई को देख लेना, आपके सारे दुःख तिरोहित हो जाएंगे; क्योंकि फिर आपको अपने कुछ ‘‘बड़े’’ या ‘‘विशिष्ट’’ होने का गुमान बचेगा ही नहीं।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।