मनुष्य का उसके स्वभाव के अलावा कोई शत्रु नहीं।
-दीप त्रिवेदी
Copyright © 2012. ---
मनुष्य का उसके स्वभाव के अलावा कोई शत्रु नहीं।
-दीप त्रिवेदी
दूसरों पर हिंसा वही मनुष्य कर पाता है, जो जाने-अनजाने स्वयं को सता रहा हो। बाकी स्वयं से प्रेम करने वाला कभी दूसरों का अहित कर ही नहीं सकता।
-दीप त्रिवेदी
सच्चे निर्णय पर पहुंचने के दो ही उपाय हैं, एक या तो उस विषय के बाबत आप सबकुछ जानते हैं या कि यह मान लें कि आप कुछ नहीं जानते। ...यहां पहला भ्रम-मात्र है।
-दीप त्रिवेदी
इस विश्व की सबसे बड़ी समस्या वे पांच करोड़ के करीब पंडित, मौलवी, पादरी, मठाधीश या अन्य धर्म के साधु हैं जो धर्म के नाम पर बिना कुछ किये दूसरों के भरोसे जी रहे हैं। यदि उनसे जबरन खेती भी करवा ली जाए तो मैं वादा करता हूँ कि पूरे विश्व में अनाज के भाव रातों-रात आधे हो जाएंगे।
-दीप त्रिवेदी
जैसे विज्ञान को किसी वस्तु के रूपांतरण हेतु ‘‘ऊर्जा’’ की आवश्यकता पड़ती है, वैसे ही आपको अपना स्वभाव बदलने हेतु भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि आप में ऊर्जा नहीं तो चाहकर भी आप अपने में बदलाव नहीं ला सकते हैं।
-दीप त्रिवेदी
जब हमारे साथ घटने वाली छोटी-से-छोटी घटना भी हजारों वर्षों से घट रही लाखों घटनाओं का जोड़ है, तो ऐसे में आप बुद्धि से क्या गणित बिठाने में लगे हुए हैं? जो व्यक्ति इन घट रही घटनाओं के कारण बदलती परिस्थितियों के गणित को समझता है, वह निश्चित ही बिना कुछ किये जब जो चाहिए पा लेता है।
-दीप त्रिवेदी
मनुष्य के ‘आत्मिक दुःख’ दूर कर पाना एकबार को मनोविज्ञान के हाथ में तो है, पर मनुष्य के अपने अहंकार से जनित दुःख दूर कर पाना किसी के वश में नहीं। उसमें तो सिवाय उसके कोई और उसकी सहायता कर ही नहीं सकता।
-दीप त्रिवेदी
यदि आप धोखेबाज हैं व आपके Visiting Card पर धोखेबाज लिखा है तो आप कैसे किसी को धोखा दे पाएंगे? ...कोई आपके झांसे में आएगा ही नहीं।
-दीप त्रिवेदी
जन्म एक क्षण है। मृत्यु भी एक क्षण है। इन दोनों के बीच के क्षणों के जोड़ को ही हम जीवन कहते हैं। इस लिहाज से समय वाकई मूल्यवान है। हम अपना समय कहां व किन बातों में गंवा रहे हैं... यह गौर करते ही हमारी सारी समस्याओं का अंत आ सकता है।
-दीप त्रिवेदी
गौर करना, सदमा पहुंचने पर यदि आप दुःख की अभिव्यक्ति कर लेते हैं तो उससे छूट जाते हैं, और गलती से दबा दिया तो वह दुःख अपने विकृत स्वरूप में आपका भाग्य हो जाता है।
-दीप त्रिवेदी