कोटेशन्स
सफलता

माना इस विश्व में सफलता से ज्यादा उत्साहित करने वाला और कुछ नहीं होता, लेकिन सफलता मिलती सिर्फ उन्हें है जो निराशा के क्षणों में भी अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ते।

-दीप त्रिवेदी

हमें न सूरज-चांद उगाने हैं, न गुरुत्वाकर्षण ही सम्भालना है। हमें तो अपने खाये भोजन का खून तक नहीं बनाना है। हमें तो सिर्फ अपने जीवन को आनंद, शांति व सफलता की राह पर लगाना है। क्या यह हास्यास्पद नहीं कि बुद्धिमानी का दावा करने वाले हमसे इतना तक नहीं होता?

-दीप त्रिवेदी

हम हैं क्या...? हमारी तो देखने, सुनने व तापमान सहन करने तक की एक सीमा है। ...ऐसे में हमारी बुद्धि की समझ का अस्तित्व ही क्या, जो उसके भरोसे हम सफलता के शिखर छूने की उम्मीद लगाये बैठे हैं। जीवन सफल बनाना हो तो वह मन की गहराइयों को समझकर व उसमें डूबकर ही बनाया जा सकता है।

-दीप त्रिवेदी

जीवन में किये गये कार्यों की सफलता हमने कितनी मेहनत की उस पर निर्भर नहीं है, बल्कि हमारे कौन-से मन ने वे कार्य किये...उस पर निर्भर है।

-दीप त्रिवेदी

यहां जीवन में बगैर दिशा पकड़े व बिना मंजिल की सोचे मन की मस्ती से चलते राही ‘‘सफलता’’ के कई बड़े मुकाम स्वतः ही सर कर लेते हैं।

-दीप त्रिवेदी

जीवन में जो सफल हैं वो इसलिए नहीं कि वे उच्च शिक्षित हैं, बहुत ज्ञानी हैं या कर्मठ होकर कार्य करने वाले हैं। बल्कि उनकी सफलता का रहस्य यह है कि उन्होंने जीवन में सिर्फ अत्यावश्यक ज्ञान व जरूरत पूरती ही शिक्षा ग्रहण की है ...तथा कार्यों में भी वे यथायोग्य चेष्टा ही कर रहे हैं। ऐसा कर वे अपने बहुमूल्य समय व ऊर्जा की बचत करते हैं, और अंत में वही उन्हें सफलता के मार्ग पर लगाने में सहायक सिद्ध होती है।

-दीप त्रिवेदी

जीवन हो या व्यवसाय, आगे वही बढ़ता है जो ना सिर्फ जहां खड़ा है वहां दृढ़ता से खड़ा रहता है, बल्कि उसी से संतुष्ट भी रहता है।

-दीप त्रिवेदी

सफल व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र का हो, वह सायकोलोजी का मास्टर होता है। सफलता का सार-सूत्र ही यह है कि वह अपनी बातों व कार्यों से दूसरों को प्रभावित कर पा रहा है।

-दीप त्रिवेदी

जितना आप प्राकृतिक हो के जीते हैं उतनी ही आपको प्रकृति से ऊर्जा मिलती है। ध्यान रहे कि जीवन को सफल बनाने हेतु आपकी अपनी ऊर्जा बहुत कम पड़ती है।

-दीप त्रिवेदी

आपको हजार काम छोड़ आपके व परम-सत्ता के बीच संवाद स्थापित करना है। संवाद स्थापित होते ही आपके सारे भ्रम टूट जाएंगे। और जिसको कोई ‘‘भ्रम’’ ही न रहा उसे सफलता के शिखर छूने से कौन रोक सकता है?

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।