कोटेशन्स
प्रेरणा

मनुष्य की सबसे बड़ी गरिमा उसकी परम-स्वतंत्रता है, कृपया उसे हमेशा सम्भाल कर रखें। न तो किसी के जीवन में दखल दें और न ही किसी व्यक्ति, धर्म, समाज या शास्त्र को अपने जीवन में दखल देने दें। क्योंकि... आप अकेले, इकलौते व नवीन हैं। आप जैसा कोई न पहले हुआ है और न आगे होगा। अतः आपका एकमात्र कर्तव्य सबसे बचते हुए अपनी इस जीवन-यात्रा को यादगार बनाना है।

-दीप त्रिवेदी

जीवन के कैसे भी शौक या किसी भी शारीरिक कर्म में कोई बुराई नहीं, यदि सलीके से किये गए हों तो। वैसे ही मंदिर जाने या पूजा करने में भी कोई अच्छाई नहीं। मनुष्य की अच्छाई करुणा, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व निर्दोषता जैसे गुणों में छिपी हुई है। जबकि सामने स्वार्थ, ईर्ष्या, पक्षपात व जिद्द जैसे अवगुण ही उसकी बुराई है।

-दीप त्रिवेदी

जागृत व्यक्ति के लक्षण क्या हैं? एक तो वह सिर्फ अपनी मरजी से जाता और आता है। दूसरा बाहर की दुनिया के कोई कारण उसे प्रभावित नहीं करते। और तीसरा, वह जो कार्य करने की ठान लेता है, उसे पूरा करके ही दम लेता है।

-दीप त्रिवेदी

बुद्ध, कृष्ण, जीसस या मोहम्मद की करुणा में कोई कमी नहीं। वे कर सकते होते तो मनुष्य के ‘‘दुःख-दर्द’’ कब के दूर कर चुके होते। लेकिन दिक्कत यह कि इस हेतु हमें अपनी सहायता स्वयं करनी होती है।

-दीप त्रिवेदी

जब हम अपना जीवन लाखों मनुष्यों द्वारा बनाई वस्तुओं के भरोसे गुजारते हैं, तो क्या यह हमारा कर्तव्य नहीं कि मृत्यु से पहले हम कोई ऐसा कार्य कर जाएं जिससे आनेवाले लाखों मनुष्यों का जीवन सुख, शांति, आनंद और समृद्धि से भर जाए?

-दीप त्रिवेदी

एकसाथ कई कार्य हाथ में लेने से सारे कार्य बिगड़ जाते हैं। उन्हें एक-एक कर निपटाने से सभी को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

-दीप त्रिवेदी

बुरी खबर व अच्छी खबर में फर्क क्या है? नींद तो दोनों ही सुरतों में उड़ जाती है। प्रतिक्रिया तो आप दोनों ही सुरतों में देते हैं। व्यक्ति तो वह जिसे कोई खबर हिला ही न सके।

-दीप त्रिवेदी

जैसे आप दूसरों की गलतियों का उसे भुगतते देख उस पर हंस लेते हैं, वैसे ही आप क्यों नहीं अपनी मूर्खताओं का अपने को भुगतते देख हंसते? यह सीख गये तो सारे गम ‘छू’।

-दीप त्रिवेदी

जीवन में कुछ भी सिर्फ पाया नहीं जा सकता है। यहां हर पाने के लिये कुछ-न-कुछ खोना ही पड़ता है। अतः जिन्हें बात-बात पर खोने का डर सताता है...वे कभी कुछ बड़ा नहीं पा सकते।

-दीप त्रिवेदी

यदि आप वाकई अपनी भावनाओं से संतुष्ट होंगे तो आपके लिये दूसरों के Certificate कोई मायने नहीं रखेंगे। यहां तक कि सच्चे होने पर आपको सफाई देने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।