कोटेशन्स
Top Views

हमारे भीतर की आत्मा ही इस जगत की सबसे ज्यादा शक्तिशाली शक्ति है। यह आत्मा ही परमात्मा है। यह सब सुनने-समझने के बावजूद हम मंदिर-मस्जिदों में जाते हैं...तो यह सिवाय स्वयं की आत्मा पर अश्रद्धा के और क्या दर्शाता है?

-दीप त्रिवेदी

हमारे सारे दुःखों की जड़ में हमारा परिस्थिति के लिये मानसिक तौर पर तैयार न होना है। समझ नहीं आता कि जो दूसरों के साथ घटता है वह आपके साथ भी घट ही सकता है, यह आप मानकर ही क्यों नहीं चलते?

-दीप त्रिवेदी

हमारे मन रूपी कण में ईश्वर अपने तीनों Dimensions के साथ पूरी दृढ़ता से उपस्थित है।

-दीप त्रिवेदी

''Photocopy" के आविष्कार के बाबत विज्ञान वाकई भ्रमित है। दरअसल Photocopyका Concept हजारों वर्ष पुराना है। एक बुद्ध या शंकराचार्य हुए नहीं कि उनकी हजारों-लाखों Photocopy बाजार में घूमती नजर आयी नहीं।

-दीप त्रिवेदी

परमात्मा को आपके अच्छे-बुरे कर्मों से कोई लेना-देना नहीं। अच्छे-बुरे कर्म अहंकार करता है व उसे भोगता भी वही है। ‘‘द्रष्टारूप परमात्मा’’ को तो सिर्फ यह तमाशा देखना-मात्र होता है।

-दीप त्रिवेदी

हम ‘‘मनुष्य’’ के शरीर, संस्कृति व चेतना के जिस Refined स्वरूप को देख रहे हैं, वह अरबों वर्षों के करोड़ों असफल प्रयास के बाद प्राप्त हुआ है। ऐसे मूल्यवान जीवन को सिर्फ शिक्षा, शादी, बच्चे, कमाने व बुढ़ापे के रोने में नष्ट नहीं किया जा सकता।

-दीप त्रिवेदी

कोई कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, चाहे उसकी आपके प्रति कैसी ही उच्च भावना क्यों न हो...या फिर उसे आप भगवान ही क्यों न मानते हों; उसे भी इतनी सत्ता नहीं कि वह आपके सुख-समृद्धि का कोई स्थायी उपाय कर सके।

-दीप त्रिवेदी

कभी आपने सोचा कि मान और अपमान में फर्क ही क्या है? मान वह जो दूसरा आपको देता है व अपमान वह जिससे दूसरा कुछ आप में से छीनने की कोशिश करता है। इस तरह दोनों कर्मों का ‘कर्ता’ तो दूसरा ही है... उससे आपका क्या?

-दीप त्रिवेदी

प्रेम और क्रोध एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं। एक का ठीक तरीके से उपयोग करना सीख जाओ...दूसरे की ऊर्जा स्वतः ही परिणामकारी कर्मों में लग जाएगी।

-दीप त्रिवेदी

जिस रोज आप यकीनी तौर पर अपने को इतना गुणी पाएंगे कि विश्व में जीवित या मृत कोई भी मनुष्य जो भी कर सकता है...वह आप भी कर ही सकते हैं; समझ लेना आपका मनुष्य जन्म सफल हो गया।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।