कोटेशन्स
Top Views

क्या आप ‘करने’ और ‘होने’ का फर्क जानते हैं? आपको जीवन में जितना करना पड़ रहा है वह आपकी अशक्ति व गुलामी को दर्शाता है, व जितना आप से ‘‘हो रहा है’’ कायदे से तो बस उतना ही आप जी रहे हैं।

-दीप त्रिवेदी

हमें समझना यह है कि जीवन को बढ़ाने के लिये डिग्रियां ज्यादा सहायक है कि Concentration। बुद्ध से लेकर एडीसन तक को देखने पर तो Concentrationही ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाई दे रहा है।

-दीप त्रिवेदी

आपके मन में छिपे दुःख, क्रोध, चिंताएं व Frustration वगैरह को सिर्फ ‘‘मन का विज्ञान’’ समझकर ही दूर किया जा सकता है।

-दीप त्रिवेदी

एडीसन से प्रयोग होते हैं इसी से वह एडीसन है। हमें कार्य करने पड़ते हैं, इसीलिए हम असफल हैं। जबकि बुद्ध, कृष्ण व जीसस वे हैं जिनसे सबकुछ हो रहा है।

-दीप त्रिवेदी

सीधी बात क्यों नहीं समझते कि मुट्ठीभर लोगों की कट्टरता के कारण मुस्लिम समाज के खिलाफ बोलने या उन्हें सच्ची राह दिखाने को कोई आगे नहीं आ रहा। इससे उनको कितना बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है इसका अंदाजा है किसी को?

-दीप त्रिवेदी

किसी की मदद करने के बाद आपने धन्यवाद की आशा रखी, तो बेकार। उसके धन्यवाद देने से आपको अच्छा लगा तो भी सब व्यर्थ। फिर तो समझ लेना कि आपने अहंकार पोसने हेतु ही उसकी मदद की थी।

-दीप त्रिवेदी

इस पूरी प्रकृति में एक Harmony है, उनमें एक आपसी सामंजस्य है। हमारे शरीर के भी सारे अंगों में आपसी तालमेल है। सिर्फ हम ही हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध या ईसाई बने इतराते फिर रहे हैं। जिस दिन हम सिर्फ इन्सान हो जाएंगे, हममें भी आपसी तालमेल बैठ जाएगा।

-दीप त्रिवेदी

मन की गहराइयों का जादू तो यह कि अनपढ़ कालीदास व कबीर, कवियों के ‘‘महा-कवि’’ हो जाते हैं। ...और अशिक्षित एडीसन सबसे ज्यादा आविष्कार करने वाला वैज्ञानिक हो जाता है। क्या अब भी आप समझते हैं कि मन की गहराइयों का विज्ञान समझे बगैर आप सफलता पा लेंगे?

-दीप त्रिवेदी

‘भय’ और ‘लोभ’ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक से स्वयं को बचा लो...दूसरे से स्वतः ही छुटकारा मिल जाएगा।

-दीप त्रिवेदी

क्या ये ‘क्रिश्चियन’ उसी जीसस के अनुयायी हैं जो सबके उद्धार के लिये हंसते-हंसते सूली चढ़ गए? सच बोलने के बावजूद ‘बाइबल’ के नाम पर पादरियों ने गैलेलियो का जो हाल किया था, उसे देखते हुए मुझे तो ऐसा नहीं लगता।

-दीप त्रिवेदी

Proudly owned by Aatman Innovations Pvt. Ltd. Mumbai, India.   |   प्रायवेसी पॉलिसी   |   डिस्कलेमर   |   साइट मैप   |   Best View - (1280x720) Latest Browsers
Feedback/Testimonials
* इस वेबसाइट के किसी भी विवरण का किसी भी रूप में अंशतः या पूर्णतः निजी हित में उपयोग करते पाए जाने वाले व्यक्ति/कंपनी/संस्था के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।